{"_id":"6093ffc78ebc3e8dbe5c3ffd","slug":"sdm-hit-the-road-to-follow-the-corona-protocol-balrampur-news-lko5770546184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने सड़क पर उतरे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने सड़क पर उतरे एसडीएम
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए उतरौला एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव व सीओ आरआर सिंह गुरुवार को सड़क पर उतरे। नगर भ्रमण कर लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की। साथ ही सड़क पर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम व सीओ ने कहा कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से पूरे जिले में 10 मई की प्रात: सात बजे तक के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है।
इस दौरान सभी लोगों को सरकार, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा जिससे कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके। एसडीएम व सीओ ने उतरौला नगर के साथ-साथ पेहर बाजार, रेहरा बाजार, महदेइया चौकी आदि स्थानों पर पैदल भ्रमण कर लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मास्क का प्रयोग नहीं किया तो जुर्माना लगाया जाएगा। इस दौरान लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई। आवश्यक सेवा से संबंधित दुकानों को छोड़कर अन्य दुकान खोलने वालों को फटकार लगाई गई और भविष्य में शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।