{"_id":"6487691dc064306eb10e8ff4","slug":"scorpios-hit-the-bike-rider-death-balrampur-news-c-99-1-slko1018-227-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: स्काॅर्पियों ने बाइक सवार को मारी ठोकर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: स्काॅर्पियों ने बाइक सवार को मारी ठोकर, मौत
Tue, 13 Jun 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र में रविवार की रात हरिहरगंज पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार अचलापुर वार्ड के नीलबाग निवासी पंडित मदन गोपाल शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला मेमोरियल चिकित्सालय से इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे ने बताया कि पंडित मदन गोपाल शुक्ला बाइक से रविवार की रात हरिहरगंज बाजार से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पंडित मदन गोपाल को जिला मेमोरियल चिकित्सालय पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र आलोक शुक्ल की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। स्काॅर्पियो के नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।