{"_id":"644c0912544afccb0b0ccad7","slug":"schools-should-return-the-increased-fees-of-the-corona-period-balrampur-news-c-13-1-206491-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कोरोना काल की बढ़ी फीस वापस करें स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कोरोना काल की बढ़ी फीस वापस करें स्कूल
Fri, 28 Apr 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना काल के दौरान बच्चों से ली गई 15 प्रतिशत बढ़ी हुई फीस उन्हें वापस कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है। डीआईओएस गोविंद राम ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर बढ़ी फीस वापस करने अथवा उसे फीस में समायोजित करने का आदेेश दिया है।
डीआईओएस ने बताया कि पूर्व में भी आदेश जारी कर बढ़ी हुई फीस वापस करने का निर्देश विद्यालय प्रबंधन को दिया गया था, लेकिन अब तक किसी भी स्कूल ने फीस वापस करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की। इसकी कुछ शिकायतें भी मिली हैं, उन्हीं शिकायतों के आधार पर दोबारा आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि सभी विद्यालय बच्चों की बढ़ी हुई फीस हर हाल में उन्हें वापस कर दें।
जो बच्चे अभी भी उनके विद्यालय में पढ़ रहे हैं, उनकी पुरानी फीस को नए सत्र में समायोजित कर दिया जाए। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि वर्तमान शैक्षिक सत्र में फीस में बढ़ोतरी करने वाले स्कूलों से भी उनकी पत्रावली जिला समिति के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। जांच के दौरान फीस बढ़ोतरी तर्क संगत न मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।