फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Schools saving their playgrounds are grooming athletes

Balrampur News: खेल मैदान बचाने वाले स्कूल गढ़ रहे खिलाड़ी

Sun, 26 Jul 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Schools saving their playgrounds are grooming athletes
फोटो-18-बलरामपुर के एजी हाशमी इंटर कॉलेज में फुटबाल खेलते ​खिलाड़ी।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। विद्यार्थियों में छिपी खेल प्रतिभा को निखारने में माध्यमिक विद्यालय अहम भूमिका निभा रहे हैं। जिले के जिन विद्यालयों ने अपने खेल मैदानों को सुरक्षित रखते हुए नियमित खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया है, वहां से प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने जिला, मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


जिले के कई माध्यमिक विद्यालयों में प्रतिदिन एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, जूडो और योग सहित विभिन्न खेलों का नियमित अभ्यास कराया जाता है। लगातार प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं और पदक जीत चुके हैं। खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास हो रहा है।
विज्ञापन


राजकीय विद्यालय इटई रामपुर, एजी हाशमी इंटर कॉलेज, एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज तथा भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज, उतरौला के विद्यार्थियों ने जिला, मंडल और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। एजी हाशमी इंटर कॉलेज की छात्रा महक प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 400 मीटर दौड़ तथा छात्रा शांति 1500 मीटर दौड़ में प्रतिभाग कर चुकी हैं। दोनों खिलाड़ियों ने जिला और मंडल स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज के छात्र आनंद कुमार ने प्रदेश स्तरीय योग प्रतियोगिता में पदक हासिल किया। एमपीपी इंटर कॉलेज के जूडो खिलाड़ी यशराज का चयन सहारनपुर स्थित आवासीय खेल छात्रावास के लिए हुआ है। प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर यह चयन हुआ।

डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा कंचन ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (नॉर्थ जोन) की लंबी कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। एजी हाशमी इंटर कॉलेज की छात्रा मधु भी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी हैं। वहीं भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज, उतरौला के छात्र जयंत नाथ, जनित नाथ और स्वदेश नाथ राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुके हैं।

प्रशिक्षकों की मेहनत ला रही रंग
विद्यालयों में खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने में खेल प्रशिक्षकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। एजी हाशमी इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक मोहम्मद सुहेल तथा एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक पंकज पांडेय खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण देते हैं। लगातार अभ्यास और तकनीकी मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि विद्यालयों के खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed