फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   school,vehicle

150 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित

Thu, 23 Jun 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
school,vehicle
बलरामपुर। नोटिस के बावजूद फिटनेस न कराए जाने पर जिले के 150 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया गया है। इन वाहनों का फिटनेस तत्काल कराए जाने का निर्देश विद्यालय संचालकों को दिया गया है। निलंबित किए वाहन यदि सड़क पर चलते मिले तो सीज करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि जिले के 167 विद्यालयों में कुल 333 वाहन परिवहन विभाग में पंजीकृत हैं। सभी वाहनों का प्रत्येक वर्ष फिटनेस कराया जाना अनिवार्य है। वाहनों का फिटनेस कराने के लिए विभाग की ओर से पूर्व में ही विद्यालयों संचालकों को नोटिस देकर 30 मई तक फिटनेस कराने का निर्देश दिया गया था। नोटिस के बाद 183 वाहनों का फिटनेस करा लिया गया, लेकिन 150 वाहनों का फिटनेस होना अभी बाकी है।
विज्ञापन

30 मई के बाद दोबारा विद्यालय संचालकों को नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर फिटनेस कराने का निर्देश दिया गया। बार-बार नोटिस देने के बावजूद फिटनेस न कराए जाने पर इन सभी 150 वाहनों का पंजीयन तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। इन वाहनों का संचालन तीन महीने तक ठप रहेगा। निलंबन अवधि में यदि यह वाहन रोड पर संचालित पाए गए तो वाहन को सीज करने के साथ ही संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ पत्र देकर समाप्त करवा सकते हैं वाहनों का निलंबन
फिटनेस न कराए जाने पर 150 स्कूली वाहनों का निलंबन किया गया है। निलंबन समाप्त कराने के लिए स्कूल संचालकों को शपथ पत्र देना होगा। शपथ पत्र में वाहन का फिटनेस न करा पाने के कारण का उल्लेख करना होगा। शपथ पत्र के साथ वाहन का फिटनेस कराना होगा। शपथ पत्र व फिटनेस प्रमाण पत्र मिलने के बाद वाहनों का निलंबन समाप्त कर दिया जाएगा। अरविंद कुमार यादव, एआरटीओ बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed