{"_id":"6a0b4d9759e4a3d588050164","slug":"school-turns-into-a-mini-kitchen-children-sing-and-dance-while-preparing-jhalmuri-balrampur-news-c-99-1-slko1018-148570-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: स्कूल बना मिनी किचन, बच्चों ने गाते-नाचते बनाई झालमुड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: स्कूल बना मिनी किचन, बच्चों ने गाते-नाचते बनाई झालमुड़ी
Mon, 18 May 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 18 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो-26-बलरामपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय इमिलिया में झालमुरी प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्
बलरामपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय इमिलिया में चल रहे समर कैंप में सोमवार को बच्चों का उत्साह चरम पर रहा। बिना आग के खाना बनाना थीम पर आयोजित एक्टिविटी में बच्चों ने नाच-गाने के बीच खुद अपने हाथों से झालमुड़ी तैयार की। विद्यालय परिसर में मस्ती के साथ सीख और स्वाद का अनोखा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका रेशू पांडेय ने की। उन्होंने बच्चों को मुरमुरे, सेव, प्याज, टमाटर, हरी चटनी और नींबू जैसी सामग्री से स्वादिष्ट झालमुड़ी बनाने की विधि बताई। इसके बाद बच्चों को अलग-अलग समूहों में बांटकर कुकिंग गतिविधि कराई गई। नन्हे हाथों से बच्चे बड़े ही उत्साह के साथ झालमुड़ी तैयार करते नजर आए। गतिविधि के दौरान नानी तेरी मोरनी और लकड़ी की काठी जैसे बाल गीतों पर बच्चे झूमते नजर आए। तैयार झालमुड़ी को बच्चों ने मिल-बांटकर खाया। इससे समर कैंप का माहौल पूरी तरह आनंदमय हो गया। प्रधानाध्यापक सीमा जायसवाल ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ जीवनोपयोगी कौशल सिखाना है। ऐसी गतिविधियों से बच्चों में आत्मनिर्भरता, स्वच्छता और टीम वर्क की भावना विकसित होती है।