{"_id":"66e9b621a3621cf3ec059e86","slug":"school-set-on-fire-eight-days-after-theft-investigation-begins-balrampur-news-c-99-1-brp1002-114575-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चोरी के आठ दिन बाद स्कूल में लगाई आग, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चोरी के आठ दिन बाद स्कूल में लगाई आग, जांच शुरू
विज्ञापन
बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय सिसई में घटना की छानबीन करती पुलिस।-संवाद
बलरामपुर। कोतवाली देहात के प्राथमिक विद्यालय सेमरहन सिसई में चोरी के आठ दिन बाद सोमवार की रात आग लगाने का मामला आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पाठक ने बताया कि सोमवार की रात चोरी के इरादे से आए चोरों ने विद्यालय में आग लगा दी, जिससे किताबें व फर्नीचर आदि जल गए। सुबह धुआं देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। आग को बुझाया गया लेकिन, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। बीएसए शुभम शुक्ला का कहना है कि जानकारी मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है।
कोतवाल दुर्गेश सिंह का कहना है कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। यह पता चल रहा है कि कुछ नशेड़ियों ने वारदात को अंजाम दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आठ दिन पहले हुई थी चोरी
आठ व नौ सितंबर की रात स्कूल में चोरी हुई थी। नौ सितंबर को जब प्रभारी प्रधानाध्यापक ऋचा गुप्ता स्कूल पहुंचीं तो कमरे का ताला टूटा मिला था। कमरे से आलमारी, कुर्सी, खेलकूद का सामान, चटाई, दरी सहित अन्य सामान चोरी हो गए थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था।