{"_id":"620017ebcef7013a635f9b27","slug":"school-polling-balrampur-news-lko616700486","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल विद्यालय में मतदान कराने की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल विद्यालय में मतदान कराने की चुनौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैसड़ी(बलरामपुर)। शिक्षा क्षेत्र गैसड़ी के बदहाल विद्यालय, थरौली में विधानसभा चुनाव का मतदान कराने की चुनौती से प्रशासन को पार पाना होगा। ग्रामीण इलाकों में परिषदीय विद्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया है। प्राथमिक विद्यालय, थरौली में गंदगी के साथ अन्य समस्याओं की भरमार है। विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने स्थानीय जिम्मेदारों पर शिथिलता बरतने का आरोप लगाया है।
अभिभावक शाहिद खान, इम्तियाज, रहमतुल्लाह, कल्लू व मनीराम आदि ने डीएम व बीएसए को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि शिक्षा क्षेत्र गैसड़ी के प्राथमिक विद्यालय थरौली में समस्याओं की भरमार है। विद्यालय का कायाकल्प न होने से यहां के बच्चों को जर्जर भवन में पढ़ाई करनी पड़ रही है। विद्यालय के शिक्षक धर्मपाल ने बताया कि कमरों में फर्श नहीं बनी है। जर्जर छत के नीचे बच्चों को विवशता में पढ़ाया जा रहा है। शुद्ध पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। परिसर में घास और झाड़ियां उगी हैं। बाउंड्रीवाल भी टूटी है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को अक्सर जानवरों का डर बना रहता है। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई नहीं हुई है। मल्टीपल हैंडवॉश शो पीस है। शौचालय भी नहीं है। विद्यालय में मात्र दो स्टॉफ है। कई बार उच्चाधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि बीईओ गैसड़ी कुलदीप नारायण सिंह को प्राथमिक विद्यालय थरौली की सभी समस्याओं का निस्तारण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।