{"_id":"652830dd5ca65a2d2604b414","slug":"school-found-running-without-recognition-during-inspection-balrampur-news-c-99-1-slko1018-3634-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: निरीक्षण में बिना मान्यता के चलता मिला स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: निरीक्षण में बिना मान्यता के चलता मिला स्कूल
Thu, 12 Oct 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों की धरपकड़ के लिए निरीक्षण पर निकले डीआईओएस को एक स्कूल बिना मान्यता के ही चलता मिला। निरीक्षण के लिए सनराइज पब्लिक स्कूल सोनपुर पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम को स्कूल में कक्षा 8 तक कक्षाएं संचालित होती मिली। मौजूद प्रधानाचार्य से जब मान्यता की कॉपी मांगी गई तो वह कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर आगे की कार्रवाई तय करने के लिए स्कूल प्रबंधक को नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।
डीआईओएस ने जब स्कूल के बाहर मिले कुछ बच्चों से पूछतांछ की तो पता चला कि स्कूल में कक्षा एक से कक्षा 12 तक पढ़ाई हो रही है। छात्रों ने बताया कि निरीक्षण की खबर लीक हो जाने के कारण प्रधानाचार्य ने कुछ समय पहले ही उन लोगों की छुट्टी कर दी। स्कूल संचालक बिना मान्यता के ही 12 वीं तक की कक्षाओं का संचालन कर रहा है। डीआईओएस ने बताया कि नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ अन्य दंडात्मक कार्रवाई तय होगी।