{"_id":"5d1a453c8ebc3e3cd62b974e","slug":"school-chalo-raily-in-balrampur-balrampur-news-lko468341325","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे के साथ रैली निकाल दिया स्कूल चलो का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे के साथ रैली निकाल दिया स्कूल चलो का संदेश
विज्ञापन
बलरामपुर के एमपीपी इंटर कालेज में आयोजित स्कूल चलो रैली निकालते बच्चे।
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में सोमवार को उत्सव का माहौल रहा। गर्मी के छुट्टी के बाद एक जुलाई को जिले के सभी 1575 प्राथमिक व 646 उच्च प्राथमिक स्कूलों में शैक्षणिक माहौल का आगाज हो गया।
एमपीपी इंटर कॉलेज में सदर व गैसड़ी विधायक ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो रैली को रवाना किया। बीएसए के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर गाजे-बाजे के साथ स्कूल चलो रैली निकाली गई। बेसिक शिक्षा के अफसरों, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाई।
स्कूल चलो एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है। सबको समान शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्घ है।
विज्ञापन
गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा कि सीएम ने 20 विधायकों के दलों को 97 प्रतिशत साक्षरता वाले राज्य केरल का भ्रमण करने के लिए भेजा। प्रदेश में साक्षरता दर को बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से निर्णय लिया गया है। सभी बच्चों का सरकारी स्कूलों में नामांकन कराकर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जाए।
बीएसए हरिहर प्रसाद ने कहा कि जिले में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए नियमित प्रयास किया जा रहा है। जिले के सभी 1575 प्राथमिक व 646 उच्च प्राथमिक स्कूलों के विद्यार्थियों को निशुल्क यूनीफार्म, जूते-मोजे, बैग एवं पाठ्य-पुस्तकें वितरित कराई जा रही हैं।