{"_id":"61379bf48ebc3ef2c63b3c33","slug":"school-balrampur-news-lko594510927","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार छात्राओं ने जिले का नाम किया रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार छात्राओं ने जिले का नाम किया रोशन
विज्ञापन
फोटो-5-बलरामपुर में सहायक शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल राम सागर पती त्रिपाठी के साथ मौजूद छात्राएं?
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। शिक्षा क्षेत्र उतरौला के प्राथमिक विद्यालय मधपुर की चार छात्राओं ने राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है। चारों छात्राओं ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।
छात्राओं के प्रतिभा की सराहना करते हुए सहायक शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल राम सागर पती त्रिपाठी ने मंगलवार को चारों छात्राओं को एक-एक हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। बीएसए डॉ. रामचंद्र ने चारों छात्राओं के प्रतिभा की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ की तरफ से बाल्मीकि जयंती के अवसर पर ऑनलाइन राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता कराई गई थी। प्रतियोगिता में शिक्षा क्षेत्र उतरौला के प्राथमिक विद्यालय मधपुर की छात्रा मोनिका, संजनी, सबा व हिना ने प्रतिभाग कर अपने- अपने वर्ग में एक-एक हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार जीता है।
चारों छात्राओं ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का कौशल दिखाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। चारों छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के प्रतिनिधित्व करते हुए सांत्वना पुरस्कार के लिए स्थान प्राप्त कर अपनी पहचान कायम की। चारों छात्राओं को डीसी सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडेय, डीसी प्रशिक्षण मोहित देव त्रिपाठी, डीसी निर्माण एनके सिंह व डीसी एमडीएम फिरोज अहमद के साथ-साथ उतरौला के बीईओ ने भी बधाई देकर उनके प्रयास की सराहना की है। संवाद