{"_id":"67b9f51206296ea7d40b15f2","slug":"schemes-worth-rs-4036-crore-will-speed-up-development-balrampur-news-c-99-1-brp1003-121398-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 40.36 करोड़ की योजनाओं से विकास को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 40.36 करोड़ की योजनाओं से विकास को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन
बलरामपुर के जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करती जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी
बलरामपुर। जिला पंचायत की बैठक में विकास योजनाओं के लिए 40.36 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। इसके तहत जिला पंचायत स्तर से सड़क, पुलिया, नाला व शौचालयों का निर्माण व मरम्मत सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्यों ने गेस्ट हाउस निर्माण की भी मांग उठाई, इस पर भी सहमति बनी है।
अपर मुख्य अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की। सबसे पहले पिछली बैठकों में प्रस्तावित विकास कार्यों की पुष्टि सदस्यों से की गई। अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2024-25 में जिला पंचायत की विभिन्न स्रोतों से 76 करोड़ 62 लाख 72 हजार 45 रुपये आय हुई थी। इसके सापेक्ष 71 करोड़ 61 लाख 76 हजार 684 रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2025-26 में राज्य वित्त आयोग से प्राप्त 16.86 करोड़ रुपये से जिले में रोड व पुल आदि का निर्माण कराया जाएगा। 15वें वित्त के टाइड मद में 10 करोड़ रुपये से नाला व शौचालय का निर्माण तथा अनटाइड मद में 6.50 करोड़ रुपये से सड़कों की मरम्मत व नए कार्य कराए जाएंगे।
पिछले साल की शेष धनराशि करीब सात करोड़ रुपये से अनुपूरक कार्य कराए जाएंगे। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों का प्रस्ताव रखते हुए बजट की मांग की। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने भरोसा दिलाया कि विकास योजनाओं में धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त बजट भी शासन से मांगा जाएगा। उन्होंने सदस्यों को यह भी भरोसा दिलाया कि बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे। बैठक में सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक राकेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, श्रावस्ती सांसद प्रतिनिधि सुनील चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी व मनोज तिवारी सहित सभी जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।