फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Satyagraha started for the demand of university

Balrampur News: विश्वविद्यालय की मांग को लेकर शुरू हुआ सत्याग्रह

Tue, 13 Jun 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 13 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Satyagraha started for the demand of university
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में विश्वविद्यालय स्थापना की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
बलरामपुर। आदिशक्ति मां पाटेश्वरी के नाम से बलरामपुर में ही विश्वविद्यालय का निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर मंगलवार से सत्याग्रह आंदोलन शुरू हो गया है। गैसड़ी विधायक के नेतृत्व में विभिन्न राजनैतिक दल व अन्य सामाजिक संगठन के लोगों ने एकजुट होकर कलेक्ट्रेट के पास धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर जिले में ही विश्वविद्यालय का निर्माण कराए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के पास धरने को संबोधित करते हुए गैसड़ी विधायक डॉ. एसपी यादव ने कहा कि जिले के तुलसीपुर में स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। इसी शक्तिपीठ के नाम से प्रदेश सरकार ने करीब चार माह पहले आदिशक्ति मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय के निर्माण की घोषणा की थी। सरकार द्वारा घोषणा करने के बाद कुछ शिक्षा माफिया इस विश्वविद्यालय का निर्माण गोंडा में कराने के लिए षड़यंत्र कर रहे हैं। जब मां पाटेश्वरी जी का शक्तिपीठ बलरामपुर में स्थित है, तब इस नाम से विश्वविद्यालय का निर्माण जनपद गोंडा में कराने का कोई औचित्य ही नहीं है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि बलरामपुर के सभी महाविद्यालय सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध है। ऐसे में यहां के छात्रों को अपना कार्य कराने के लिए 150 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। जबकि गोंडा जनपद से अवध विश्वविद्यालय की दूरी मात्र 45 किलोमीटर है। ऐसे में आदिशक्ति मां पाटेश्वरी के नाम से राजकीय विश्वविद्यालय का निर्माण बलरामपुर में ही होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक राम सागर अकेला ने कहा कि जब देवीपाटन के नाम से मंडल घोषित किया गया तो भी मुख्यालय गोंडा में बना दिया गया। अब एक बार फिर हम लोगों का हक छीनने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे हम लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। एआईएमआईएम के नेता डॉ. अब्दुल मन्नान ने कहा कि विश्वविद्यालय का निर्माण बलरामपुर में ही कराने के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। हम लोग अपना हक छीनने नहीं देंगे। विश्वविद्यालय के हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
धरने को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल, जिला पंचायत सदस्य रवींद्र प्रताप सिंह, रामदयाल यादव, सपा के पूर्व महासचिव इकबाल जावेद व सपा नेता गुरुदास सरोज आदि ने भी संबोधित किया। संचालन सपा युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवलाल, सफीउल्ला खां, मनीष सोनकर, कांग्रेस महासचिव अवधेश पाल सिंह, डॉ. श्रेया शुक्ला, डॉ. भानू त्रिपाठी, अरविंद शुक्ला, अंकित सूर्यवंशी, साकिब खां, पवन कैराती, हसीब खान, महबूब आलम व आरके गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed