{"_id":"6335d4046c3b0f73ce695d7a","slug":"sardar-bhagat-singh-s-birth-anniversary-celebrated-balrampur-news-lko6507066117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। नगर के पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में सरदार भगत सिंह की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में भगत सिंह के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश की आजादी में भगत सिंह के योगदान को याद किया।
गोष्ठी में स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने कहा कि सरदार भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को हुआ था। चंद्रशेखर आजाद व अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्होंने देश की आजादी के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया। आजादी की लड़ाई के वक्त भगत सिंह नौजवानों के लिए प्रेरणास्रोत थे।
उनके बलिदान की कहानी विदेशों में भी चर्चित है। भगत सिंह का पूरा जीवन संघर्ष से भरा रहा। मात्र 23 साल की उम्र में उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। कार्यक्रम में आराध्या पांडेय, आशिता तिवारी, नव्या मिश्रा, आस्था तिवारी, आयुषी श्रीवास्तव, सुभिक्षा मिश्रा व सृष्टि शुक्ला ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य शिखा पांडेय, आशुतोष मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, राघवेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।