फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sanitization campaign conducted across the district

जिले भर में चलाया गया सैनिटाइजेशन अभियान

Thu, 06 May 2021 09:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Sanitization campaign conducted across the district
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए जिले में गुरुवार को सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। लॉकडाउन का सदुपयोग करने के लिए डीएम श्रुति ने जिले के चारों नगर निकायों के ईओ और जिले के सभी 9 ब्लॉकों के एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिवों को सैनिटाइजेशन अभियान चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर नगर पालिका परिषद बलरामपुर के मोहल्ला पहलवारा, सिविल लाइन, पूरब टोला व पुरानी बाजार सहित सभी 25 वार्डों और कंटेनमेंट जोन में साफ सफाई व सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने वार्डों में जाकर सैनिटाइज किया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका परिषद उतरौला, नगर पंचायत पचपेड़वा व तुलसीपुर के सभी वार्डो में सैनिटाइजेशन व स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीपाटन मंदिर परिसर में भी सैनिटाइजेशन अभियान चला। डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह के निर्देश पर जिले के सभी 9 ब्लॉकों के एडीओ पंचायत के निर्देशन में ग्राम पंचायत सचिवों ने अपने संबंधित गांवों में अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन और साफ सफाई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed