{"_id":"5e8f43b18ebc3e6fdc598aa0","slug":"sample-send-balrampur-news-lko5170730173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना जांच के लिए जिले से भेजे गए 25 सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना जांच के लिए जिले से भेजे गए 25 सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए जिले के विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों से 25 सैंपल लखनऊ भेजे गए है। अभी तक जांच किए गए 17 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। बस्ती जिले में कोरोना से मरने वाले व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल हुए उतरौला के दो लोगों को एचआरए इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है।
सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि जिले से अभी तक 21 सैंपल भेजे गए थे जिनमें से 17 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। चार सैंपल की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। गुरुवार को भी जिले के अलग अलग सेंटरों पर क्वारंटीन किए गए 25 संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। जिले में अभी तक किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं पाया गया है।
सीएचसी उतरौला के अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश ने बताया कि उतरौला नगर स्थित गांधीनगर मोहल्ले के दो लोग बीते दिनों बस्ती जिले के तुरकहिया मोहल्ले में कोरोना पीड़ित युवक की मौत के बाद अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन्हें उतरौला स्थित एचआरए इंटर कालेज में क्वारंटीन कराया है। इनका सैंपल भी जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।