फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Samman Nidhi reached the accounts of 2.70 lakh farmers

Balrampur News: 2.70 लाख किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि

Mon, 24 Feb 2025 08:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi reached the accounts of 2.70 lakh farmers
बलरामपुर के विकास भवन में पीएम का लाइव प्रसारण दिखते लोग।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। जिले के 2.70 लाख किसानों के खाते में सोमवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त पहुंच गई। खेती-किसानी के सीजन में सम्मान निधि की किस्त मिलने से किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से भागलपुर बिहार में आयोजित किसान सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने कहा कि सम्मान निधि के तहत प्राप्त रुपयों का प्रयोग कर किसान उन्नतिशील खेती के लिए करें। जिन किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं करवाई है वह तत्काल करवा लें, नहीं तो अगली किस्त उन्हें नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के दो लाख 70 हजार 338 किसानों के खाते में सम्मान निधि की किस्त पहुंची है। किसान कृष्ण कुमार, लक्ष्मी प्रसाद, संचित राम व दीपनरायन ने बताया कि खेताें में सिंचाई, बीज व खाद आदि के लिए पैसे की जरूरत थी। सम्मान निधि की किस्त मिलने से खेती-किसानी का काम आसान हो जाएगा। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed