UP Elections 2022: बलरामपुर में तुलसीपुर से मसूद, उतरौला से हसीब होंगे सपा के प्रत्याशी
सपा के लिए तुलसीपुर तथा उतरौला में दावेदारों की लंबी लिस्ट थी। अंतिम समय में समाजवादी पार्टी में तुलसीपुर से मसूद आलम तथा उतरौला विधानसभा सीट से जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब को मैदान में उतारा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई दिनों के संशय के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी मंगलवार की देर शाम जिले की दो विधानसभा सीटों तुलसीपुर और उतरौला में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। तुलसीपुर से मसूद आलम और उतरौला से हसीब हसन को प्रत्याशी बनाया गया है।
विदित हो कि सपा के लिए तुलसीपुर तथा उतरौला में दावेदारों की लंबी लिस्ट थी। इन दोनों विधानसभा सीटों पर टिकट को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। अंतिम समय में समाजवादी पार्टी में तुलसीपुर से मसूद आलम तथा उतरौला विधानसभा सीट से जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब को मैदान में उतारा है।
सपा में गुटबंदी की संभावना प्रबल
मसूद पुराने समाजवादी हैं, वहीं हसीब बीते महीनों में सपा से गठबंधन करने के बाद क्षेत्र में सक्रिय थे। जनवादी पार्टी ने प्रदेश में सपा से गठबंधन किया है। हालांकि, सपा जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा को फोन करने पर उन्होंने न तो फोन उठाया और न ही प्रत्याशियों की घोषणा की पुष्टि की है। इन दोनों लोगों को टिकट दिए जाने से समाजवादी पार्टी में गुटबंदी की संभावना प्रबल हो गई है।