फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   samajwadi party

संशय खत्म मशहूद खां व हसीब होंगे सपा प्रत्याशी

Wed, 09 Feb 2022 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party
बलरामपुर। समाजवादी पार्टी की मंगलवार रात जारी उम्मीदवारों की लिस्ट में मसूद आलम के नाम को लेकर उपजा संशय बुधवार की शाम को दूर हो गया है। सपा जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा ने बताया कि तुलसीपुर से पार्टी के पूर्व विधायक अब्दुल मशहूद खां और उतरौला से जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब खां अधिकृत उम्मीदवार होंगे। इन दोनों लोगों को पार्टी का बी फार्म दे दिया गया है। विदित हो कि तुलसीपुर सीट से उम्मीदवारों को लिस्ट में जो नाम था, वह मसूद आलम का था। मसूद आलम गोंडा जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन

सपा ने इन्हें पहले कैसरगंज जनपद बहराइच की सीट से प्रत्याशी बनाया था। बाद में इनका टिकट काट दिया गया था। इसकी वजह से इनके समर्थकों में नाराजगी थी। संभावना जताई जा रही थी कि इसी नाराजगी को दूर करने के लिए पार्टी ने उन्हें तुलसीपुर सीट से टिकट दिया है। बुधवार को दिनभर राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा चलती रही। जिलाध्यक्ष भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे थे। देर शाम जिलाध्यक्ष ने कहा कि नाम को लेकर संशय अब खत्म हो गया है। तुलसीपुर सीट से पूर्व विधायक अब्दुल मशहूद खां प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed