फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   samajwadi party

गुंडों की पार्टी है भाजपा, अपराधियों को दे रही संरक्षण: नरेश

Fri, 03 Sep 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party
फोटो-7-बलरामपुर के श्रीदत्तगंज में प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते पूर्व ब्लाक प्रमुख ? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। भाजपा गुंडों की पार्टी है। अपराधियों को संरक्षण देती है। प्रदेश में बहू-बेटियों की अस्मत सुरक्षित नहीं है। सत्ता के इशारे पर अपराधी सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। छुट्टा जानवर किसानों की गाढ़ी कमाई बर्बाद कर रहे हैं। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

यह बातें गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अपने दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। सपा प्रदेश अध्यक्ष का उतरौला विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीदत्तगंज सगीर आलम ने प्रधान पिपरी कोल्हुई सुल्तान खां, शाह आलम, बकरीदी प्रधान, छोट्टन खां, मो. इस्लाम अली व सद्दाम नेता सहित हजारों समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। इन लोगों ने प्रदेश में आगामी चुनाव में सपा की सरकार बनवाने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन

उतरौला के घासी पोखरा में जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजीज खान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के दौरे में उमर रही भीड़ यह साबित करती है कि प्रदेश में आने वाला समय सपा का है। यह धरती महापुरुषों की है और यहां के लोगों ने विदेशों में देश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने देश व प्रदेश को महंगाई, बेरोजगारी व उत्पीड़न की सौगात दी है। सपा खेत खलिहान कुटीर उद्योग बचाओ रोजगार दो का नारा लेकर पूरे प्रदेश में यात्रा कर लोगों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों से अवगत करा रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक अनवर महमूद, डा. कासिम अनवर हाशमी, परवेज उमर, नरसिंह पाल यादव, सलाहुद्दीन चौधरी व बहलोल नियाजी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल, इकबाल जावेद, समर जावेद, हारिस बिन गोलू व नदीम आदि ने बुके देकर सम्मान किया।

उतरौला नगर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे तथा एमजे एक्टिविटी स्कूल के पास डा. एहसान खां, समीर रिजवी व एजाज मलिक आदि ने भव्य स्वागत किया। सपा महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष शिल्पा राज ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व मंत्री डा. एसपी यादव, जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, निवर्तमान प्रदेश सचिव ओंकार नाथ पटेल, पूर्व प्रमुख शफीक अहमद, पूर्व विधायक जगराम पासवान, मशहूद खां, नुरुल हसन व संजय यादव आदि मौजूद रहे। जनसभा के बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला गोण्डा जनपद के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed