फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Salutes martyrs at Amrit Mahotsav

अमृत महोत्सव में शहीदों को किया नमन

Fri, 12 Mar 2021 09:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Salutes martyrs at Amrit Mahotsav
बलरामपुर। भारत सरकार की तरफ से 75वें आजादी दिवस की वर्षगांठ मनाने का फैसला लिया गया है। इसके तहत कार्यक्रम की शुरूआत 15 अगस्त, 2022 से 75 सप्ताह पहले यानी की 12 मार्च, 2021 से सभी राज्यों में की जा रही है। जिले में शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसके तहत रैली व गोष्ठी के साथ-साथ स्कूली बच्चों के कार्यक्रम कराए गए। शहीद स्मारक स्थलों पर पुष्प अर्पित कर जवानों की शहादत को नमन किया गया। इस दौरान राष्ट्रगान भी गाया गया।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल व एएसपी अरविंद मिश्र ने अमृत महोत्सव पर 75 वालेंटियर्स की साइकिल रैली को एमएलके पीजी कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली एमएलके पीजी कॉलेज से निकलकर वीर विनय चौराहा, हरिहरगंज होते हुए संतोषी माता तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान वालेंटियर्स की सभी साइकिलों पर स्वतंत्रता आंदोलन के लोकप्रिय नारों के कार्ड लगाए गए थे।
विज्ञापन

वालेंटियर शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राष्ट्रगान भी गाया गया। एडीएम व एएसपी ने वीर विनय चौराहा स्थित शहीद वीर विनय कायस्था की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान डीआईओएस गोविंद राम, बीएसए डॉ. रामचंद्र व प्रधानाचार्य एमपीपी इंटर कॉलेज कैप्टन जीपी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अमृत महोत्सव पर साबरमती आश्रम अहमदाबाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लखनऊ में शहीद स्मारक काकोरी से मुख्यमंत्री योगी आदियत्यनाथ के संबोधन का कलेक्ट्रेट सभागार और एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में लाइव प्रसारण दिखाया गया। स्कूली छात्र छात्राओं ने सभी स्थलों पर लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नीरजा शुक्ला, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. आरके पांडेय, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. राजीव रंजन व विभागाध्यक्ष बीसीए डॉ. अविनाश सिंह आदि मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट सभागार में ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रतीक नरेश आदि मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण राजकीय इंटर कॉलेज दारीचौरा सहित कई स्कूलों में भी दिखाया गया जहां प्रधानाचार्य विनय मोहन त्रिपाठी सहित सभी स्टॉफ मौजूद रहे। इस दौरान आजादी की लड़ाई के तमाम किस्से व महापुरुषों की वीर गाथाओं की झलकियां दिखाई गई। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में स्वतंत्रता आंदोलन में दांडी मार्च की भूमिका, राष्ट्रवाद पर सेमीनार व निबंध प्रतियोगिताएं कराई गई। केजीबीवी नगर क्षेत्र में डीसी निरंकार पांडेय ने 75 बेटियों की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्डेन सुधा मिश्रा, दीपक यादव, पूजा, अनवरलहां, घनश्यामलाल व सरिता आदि का सराहनीय योगदान रहा। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बालापुर में भी अमृत महोत्सव मनाया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने सेनानियों की वीर गाथाओं के बारे में छात्राओं को जानकारी दी।

शारदा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने बताया कि स्कूल की छात्रा गौरवी सिंह, विनायक शुक्ला, अदिति द्विवेदी व प्रसन्ना मिश्रा आदि ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत की। स्कूल में डीएम श्रुति ने कार्यक्रम का उद्घाटन व प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। डीआईओएस ने स्कूल के बच्चों को स्वतंत्रता का महत्व व भारत के क्रांतिकारियों के बारे में बताया। प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजीव श्रीवास्तव सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed