{"_id":"68125afbf61b5c046f0beb35","slug":"salary-of-four-health-workers-including-medical-officer-stopped-balrampur-news-c-99-1-brp1003-125289-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चिकित्साधिकारी सहित चार स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चिकित्साधिकारी सहित चार स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोका
विज्ञापन
बलरामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी।
बलरामपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में चिकित्साधिकारी सहित चार स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने ओपीडी, सर्जरी वार्ड व दवा काउंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय तक ओपीडी में 240 मरीज देखे जा चुके थे। अस्पताल में पांच गर्भवती का प्रसव कराया गया था। वार्ड में सात मरीज भर्ती पाए गए। पैथालॉजी में 62 मरीजाें की जांच की गई थी। चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई।
सीएमओ के निरीक्षण में चिकित्साधिकारी डॉ. सौम्या नायक, ब्लॉक लेखा प्रबंधक बृजेश सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रीतम गुप्त व चौकीदार विनोद कुमार अनुपस्थित पाए गए। इन सभी कर्मियों का वेतन रोक दिया है। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र को निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को बाहर की दवा एवं जांच न लिखी जाएं। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र मौजूद रहे।