{"_id":"5fe9fbed8ebc3e08c21616b5","slug":"salary-of-60-officers-and-workers-deducted-for-being-absent-from-office-balrampur-news-lko5570528122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर से नदारद 60 अफसर व कर्मियों का कटा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तर से नदारद 60 अफसर व कर्मियों का कटा वेतन
विज्ञापन
बलरामपुर। दफ्तर से नदारद 60 अफसरों व कर्मियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। सीडीओ अमनदीप डुली ने सोमवार को विकास भवन परिसर के सभी दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। 30 दिसंबर को दोबारा निरीक्षण में दफ्तरों के सामने गंदगी पाए जाने व दफ्तर से नदारद रहने पर अफसरों व कर्मियों के खिलाफ सीडीओ ने विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
औचक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त स्वत: रोजगार सूबेदार सिंह यादव के साथ कर्मचारी अनिल कुमार द्विवेदी, अखिलेश मौर्य व दीपक कुमार बिना सूचना के नदारद पाए गए। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक अभियंता अनुराग वर्मा व सहायक लेखाधिकारी दयाशंकर नदारद पाए गए।
डीडीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक निरुपम कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ सहायक अमित कुमार सिंह व सफाई कर्मी अमित कुमार, डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय, लेखा सहायक मनरेगा आशीष कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर बृजेश बहादुर सिंह गायब मिले।
विज्ञापन
पीडी अनिल कुमार सिंह भी दफ्तर में निरीक्षण के दौरान नहीं पाए गए। कनिष्ठ सहायक राकेश कुमार श्रीवास्तव व कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार गुप्ता भी नदारद मिले। कौशल विकास मिशन के एमआईएस मैनेजर प्रदीप कुमार मिश्र व गोविंद पांडेय भी गायब पाए गए। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अजीत कुमार सिंह, वरिष्ठ सहायक सुबोध कुमार व कनिष्ठ सहायक अभिषेक कुमार भी गायब मिले।
जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के संरक्षण अधिकारी कौशलेंद्र मिश्र, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार पासवान, आंकड़ा विशलेषक सुनील कुमार वर्मा, आउटरीच कार्यकर्ता राजेश कुमार, प्रदीप कुमार शुक्ल व कमलनयन बिना सूचना के गायब मिले। सुनील कुमार मिश्र भी कार्यालय में नहीं मिले।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर मानवेंद्र सिंह व वरिष्ठ सहायक विजय कुमार भी बिना सूचना के गायब पाए गए। डीपीओ कार्यालय में प्रधान सहायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, वरिष्ठ सहायक राम लौटन वर्मा व कृष्ण कुमार पटेल गायब पाए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, सुपरवाइजर शिव चरन लाल, सहायक विकास अधिकारी संतोष कुमार भी कार्यालय में नहीं उपस्थित मिले।
जिला उद्यान कार्यालय के सहायक पंकज वर्मा अनुपस्थित पाए गए। सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय के निरीक्षक लाल बहादुर व रेवती रमन चौधरी भी नदारद मिले। डीपीआरओ कार्यालय की कर्मी लीला देवी, बृजेंद्र कुमार, चेतन कुमार व संजय कुमार भी गायब मिले।
सहायक अभियंता लघु सिंचाई अनिरुद्ध कुमार यादव, वरिष्ठ सहायक विद्या प्रकाश त्रिपाठी व राजेश कुमार श्रीवास्तव भी नदारद मिले। अधिशाषी अभियंता रहमत इकबाल उस्मानी, वरिष्ठ सहायक मकसूद अली, कनिष्ठ सहायक शैलेंद्र श्रीवास्तव, रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, महेश्वरी प्रसाद पांडेय, खंड लेखाकर हरिकृष्ण भी नदारद रहे। डीएमओ पीके सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल पांडेय, सुभांशु, प्रदीप मिश्र व ऋषिकेश सिंह भी अनुपस्थित मिले।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी वेद प्रकाश चौधरी गायब पाए गए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक महेंद्र कुमार मिश्र, कनिष्ठ सहायक विवेक कुमार आर्य, डीएसटीओ संजीव कुमार के कार्यालय के कर्मी देव नरायन उपाध्याय और सहायक आयुक्त व जिला सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय के सहायक विकास अधिकारी सर्वेश कुमार, साधना, कंप्यूटर ऑपरेटर दिव्या सिंह भी अनुपस्थित पाई गईं।
सीडीओ ने अधिकारियों, कर्मचारियों व संविदा कर्मियों के नदारद दिनों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। साथ ही चेेतावनी दी है कि यदि 30 दिसंबर को निरीक्षण के दौरान कार्यालय से गायब पाए जाने और गंदगी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।