फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Salary of 16 health workers withheld due to poor progress

Balrampur News: खराब प्रगति पर 16 स्वास्थ्यकर्मियों का रोका वेतन

Sat, 18 Mar 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 18 Mar 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Salary of 16 health workers withheld due to poor progress
बलरामपुर। सीडीओ संजीव कुमार मौर्या की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम आयोजित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की बैठक में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। बच्चों की जन्मजात बीमारी से जुड़े सवाल का जवाब न दे पाने पर सीडीओ ने डॉ. तय्यबा को कक्ष से बाहर निकाल दिया। साथ ही मासिक प्रगति रिपोर्ट 50 प्रतिशत से कम मिलने पर तुलसीपुर व गैसड़ी में तैनात चार टीमों के 16 स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश सीएमओ को दिया है।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आरबीएसके योजना की समीक्षा बैठक हुई। इसमें सीडीओ ने श्रीदत्तगंज की टीम बी में तैनात डॉ. तय्यबा से नवजात को होने वाली जन्मजात बीमारी के बारे में पूछा मगर वह समुचित जवाब नहीं दे सकीं। इस पर सीडीओ ने डॉ. तय्यबा को समीक्षा बैठक से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

समीक्षा में गैसड़ी व तुलसीपुर ब्लॉक की मासिक प्रगति खराब मिली। इस पर तुलसीपुर आरबीएसके टीम के डॉ. मुर्तजा हुसैन, डॉ. तुफैल अहमद, डॉ. आरबी श्रीवास्तव व डॉ. शगुफ्ता खातून, नेत्र परीक्षण अधिकारी मनीष प्रताप सिंह व बृजेेश पाल, एएनएम आशा देवी व पूजा का वेतन रोकने का निर्देश दिया। गैसड़ी टीम के डॉ. नित्यानंद मिश्र, डॉ. अब्दुल सबूर, डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंका मिश्रा, फार्मासिस्ट प्रमोद मौर्या, हीरालाल, एएनएम वंदना व सरिता का भी वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि सभी कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए डॉ. तय्यबा को जानकारी अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में नोडल डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. जावेद, अरविंद कुमार, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. सौम्या नायक, डॉ. मोहित श्रीवास्तव समेत कई चिकित्सक मौजूद रहे।

सीएमओ ने बताया कि गले में खराश, नाक बहना या नाक बंद रहना, सिरदर्द, सांस फूलना, बुखार, ठंड लगना थकान व दस्त-उल्टी इन्फ्लूएंजा के लक्षण हैं। इससे बचने के लिए सार्वजनिक स्थान, अस्पताल, कार्यालय, बाजार व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें। खांसते व छींकते समय नाक व मुंह को ढंक लें। नाक, चेहरा व आंखों को बार-बार छूने से बचें। पानी एवं तरल पदार्थ का अत्यधिक प्रयोग करें। हाथ मिलाने, गले लगने, सार्वजनिक स्थलों पर थूकने से बचें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। किसी भी व्यक्ति में ऐसे लक्षण दिखने पर चिकित्सक से संपर्क कर उपचार शुरू करें। बीमारी को लेकर बिल्कुल न घबराएं, सतर्क रहकर इससे बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed