फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sachin and Zeenat won the 50 meter race.

Balrampur News: 50 मीटर दौड़ में सचिन व जीनत ने बाजी मारी

Tue, 04 Nov 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 04 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Sachin and Zeenat won the 50 meter race.
सादुल्लाहनगर/ गैसड़ी/ पचपेड़वा। परिषदीय स्कूलों में मंगलवार को ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सादुल्लाहनगर, पचपेड़वा व गैसड़ी में बच्चों ने दमखम दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को शील्ड व मेडल प्रदान किए गए।
विज्ञापन


विकास खंड रेहरा बाजार क्षेत्र के सरायंखास में हुई दौड़ में प्राथमिक बालक वर्ग 50 मीटर में सचिन यादव (बसावन बनकट) प्रथम रहे। अमन (सरायखास) द्वितीय व दिवाकर (बसावन बनकट) ने तृतीय स्थान पाया। प्राथमिक (बालिका) 50 मीटर में जीनत फातमा (ओबरीडीह) प्रथम, पल्लवी वर्मा (सरायखास) द्वितीय व ममता (ओबरीडीह) तृतीय रहीं।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक बालक 100 मीटर में अंकित वर्मा (सरायखास) प्रथम, गुलशन चौहान (सरायखास) द्वितीय व रामशंकर (देवरिया आदम) तृतीय रहे। उच्च प्राथमिक बालिका 100 मीटर में सोनी प्रजापति (कंपोजिट विद्यालय बंजरिया हुसैन) प्रथम, मोहिनी वर्मा (बंजरिया हुसैन) द्वितीय और अफीफा (ओबरीडीह) तृतीय रहीं। प्रतियोगिता में कबड्डी, लंबी कूद और रस्साकशी मुकाबलों भी खेले गए। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्याय पंचायत मनोहरपुर ओवरऑल चैंपियन
पचपेड़वा। लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज के मैदान में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा ने किया। ओवरआल चैंपियन न्याय पंचायत मनोहरपुर रहा। द्वितीय स्थान पर न्याय पंचायत पोखरभिटवा व तृतीय स्थान पर न्याय पंचायत आदमतारा रहा। कबड्डी बालक वर्ग में विशुनपुर विश्राम, कबड्डी बालिका वर्ग में पोखरभिटवा, खो खो में न्याय पंचायत आदमतारा धमौली, जूनियर स्तर में कृष्ण कुमार चौधरी, बालिका दौड़ में गुड़िया न्याय पंचायत मनोहरापुर ने बाजी मारी। विजेता खिलाड़ियों को शील्ड व मेडल दिया गया।


200 मीटर दौड़ में बबलू तो 400 मीटर में अनुज ने बाजी मारी

गैसड़ी। विकास खंड के बेसिक विद्यालयों के बच्चों की ब्लॉकस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय पुरुषोत्तमपुर में हुआ। उच्च प्राथमिक स्तर पर कबड्डी बालक वर्ग में विशुनपुर कला प्रथम, चरंगहिया न्याय पंचायत दूसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में चरंगहिया के बबलू ने तो 400 मीटर में झौवा के अनुज ने बाजी मारी। सुलेख में सपना प्रथम व नितेश कुमार दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग से खोखो में विशुनपुर कला प्रथम रहा। 200 मीटर दौड़ में विशुनपुर कला की मधु से प्रथम व झौवा से अंजनी दूसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में गुड़िया प्रथम व मधु दूसरे स्थान पर रहीं। प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग से 200 मीटर दौड़ लक्ष्मीनगर के अनिल प्रथम रहे। जबकि बालिका वर्ग में विशुनपुर कला की अमृता कबड्डी में प्रथम रही। सुलेख में प्राथमिक विद्यालय निश्चलडीह की नाजरीन प्रथम, दूसरे स्थान पर प्रतीक्षा मौर्य रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed