फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rush for tickets intensified, affair till Lucknow

Balrampur News: टिकट के लिए भागदौड़ तेज, लखनऊ तक चक्कर

Tue, 11 Apr 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 11 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Rush for tickets intensified, affair till Lucknow
बलरामपुर। चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर भागदौड़ तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें पैनल पर टिकी हुई हैं। वहीं दावेदार लखनऊ तक का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन



भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह का कहना है कि बलरामपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 28, उतरौला के लिए आठ दावेदारों ने आवेदन किया है। यही हाल नगर पंचायतों के अध्यक्षों का है। तुलसीपुर में 14, गैसड़ी में आठ व पचपेड़वा में कुल सात आवेदन आए हैं। इन आवेदनों को निकाय संचालन समिति के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद जिला समिति के अनुमोदन सहित इसे प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा। चुनाव को लेकर वार्ड से लेकर बूथ तक समितियों का गठन कर दिया गया है। सभी वार्डों में महिला एवं युवा बैठक का आयोजन भी किया जा चुका है।
विज्ञापन



निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए बलरामपुर से चार, उतरौला से 15, तुलसीपुर से तीन, गैसड़ी से पांच व पचपेड़वा से सात लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। प्रदेश कार्यालय से नामित कमेटी की बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी। बताया कि बूथ कमेटी का गठन किया जा रहा है। नगर कमेटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बसपा जिलाध्यक्ष धर्मपाल गौतम ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए बलरामपुर नगर पालिका से तीन, उतरौला से दो व गैसड़ी से दो दावेदारों ने आवेदन किए हैं। पार्टी सभी निकायों में उम्मीदवार उतारेगी। बूथ कमेटी का गठन हो चुका है। चुनाव की तैयारी पूरी है।




कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह का कहना है कि बलरामपुर व उतरौला से अध्यक्ष पद के लिए दो-दो तथा तुलसीपुर से एक आवेदन आया है। अन्य निकायों से आए आवेदनों के बारे में जानकारी की जा रही है। पार्टी सभी निकायों में चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed