{"_id":"658dbe5b4464065c61068777","slug":"rural-talents-showed-their-strength-in-sports-competition-balrampur-news-c-99-slko1018-5670-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाया दम
Thu, 28 Dec 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज/गैसड़ी (बलरामपुर)। श्रीदत्तगंज में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की तरफ से ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दौड़, लंबी कूद, वाॅलीबाल एवं ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इसमें जीत हासिल करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
सरदार वल्लभभाई पटेल बालिका इंटर कॉलेज श्रीदत्तगंज के मैदान में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता राघव राम वर्मा ने किया। इसमें सब जूनियर 100 मीटर बालक दौड़ में असगर अली प्रथम स्थान जबकि सब जूनियर बालिका वर्ग में दिव्या वर्मा, जूनियर बालक वर्ग में विवेक तिवारी, बालिका वर्ग में अंशु देवी, सीनियर बालक वर्ग में मनीष यादव व बालिका वर्ग में पारुल पटेल ने जीत हासिल की। इसी तरह 200 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में गुलाम अली, बालिका वर्ग में अंशु देवी, सीनियर बालक वर्ग में मनीष यादव, बालिका वर्ग में हसीबुनिशा व 400 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में अंकित वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद बालक वर्ग जूनियर में साबिर खान, बालिका वर्ग में मोनी, सीनियर वर्ग में अजमतुल्लाह एवं बालिका वर्ग में हसीबुननिशा ने पहला स्थान पाया जबकि वालीबॉल सीनियर में बालिका इंटर कॉलेज दारीचौरा की टीम ने बाजी मारी। समापन अवसर पर विधायक प्रतिनिधि चंदन मिश्रा ने खिलाड़ियों को प्रशंसी पत्र के साथ नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी स्वाति सिंह एवं शक्ति मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।