Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rs 35 crore drinking water project in the city nears completion; supply has begun in several neighborhoods

Balrampur News: नगर में 35 करोड़ की पेयजल योजना अंतिम चरण में, कई मोहल्लों में आपूर्ति शुरू

Sat, 31 Oct 2026 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 31 Oct 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Rs 35 crore drinking water project in the city nears completion; supply has begun in several neighborhoods
फोटो-15-बलरामपुर के तुलसीपुर में बिछाई गई पानी की पाइपें ।-संवाद
तुलसीपुर। नगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल निगम की ओर से संचालित हर घर नल योजना अंतिम चरण में पहुंच गई है। करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस परियोजना के तहत नगर में 74 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। अब तक 4250 से अधिक घरों को पेयजल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। कई मोहल्लों में पाइपलाइन की टेस्टिंग के साथ नलों तक पानी पहुंचना भी शुरू हो गया है। परियोजना पूरी होने के बाद नगरवासियों को नियमित पेयजल आपूर्ति मिल सकेगी। इससे दूषित पानी से होने वाली बीमारियों का खतरा कम करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


योजना के तहत नगर में पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए 11 नए बोरिंग कराए गए हैं। इसके अलावा पहले से मौजूद तीन बोरिंग को भी नई पाइपलाइन व्यवस्था से जोड़ा गया है। शुरुआत में नगर में 69 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव था, लेकिन प्रमुख और चौड़े मार्गों पर दोनों ओर पाइपलाइन डालने का निर्णय लिया गया। इसके चलते पाइपलाइन की कुल लंबाई बढ़कर 74 किलोमीटर हो गई। लाल चौराहा से मिल चुंगी नाका, नई बाजार से पूर्व इटावा चौराहा और नई बाजार चौक से बैरागी कॉलोनी होते हुए तहसील मोड़ तक दोहरी पाइपलाइन बिछाई गई है।
विज्ञापन


परियोजना के तहत पहले 6900 पेयजल कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। हालांकि, नगर की आवासीय संरचना और वास्तविक जरूरतों का आकलन करने के बाद करीब 5500 कनेक्शन पर्याप्त माने जा रहे हैं। जल निगम के जेई पवन कुमार सिंह के अनुसार, अब तक 4250 से अधिक घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं। शेष घरों में कनेक्शन देने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी। फिलहाल पाइपलाइन में पानी की गुणवत्ता और दबाव की जांच के लिए ट्रायल चल रहा है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही पूरी योजना शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे इंतजार के बाद मिलने लगा पानी

वर्ष 2024 में शुरू हुई पेयजल योजना के तहत कुछ मोहल्लों में आपूर्ति शुरू, लोगों ने जताई खुशी

वर्ष 2024 में शुरू हुई इस पेयजल योजना के तहत अब कुछ मोहल्लों में पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। पुरानी बाजार निवासी मुकेश पांडेय ने बताया कि दो साल के इंतजार के बाद शनिवार को उनके घर पानी पहुंचा। इससे उन्हें काफी खुशी है। नई बाजार के रणविजय सिंह ने बताया कि नगर में पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई है, लेकिन उनके मोहल्ले में अभी पानी नहीं पहुंचा है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उनके यहां भी आपूर्ति शुरू हो जाएगी।


इसी तरह मिल चुंगी नाका के महेश श्रीवास्तव ने बताया कि उनके क्षेत्र में भी पानी मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि जरूरी है कि यह आपूर्ति नियमित बनी रहे। उन्होंने बताया कि अब तक पुरानी बोरिंग से पानी की आपूर्ति होती थी और पाइपलाइन भी जर्जर थी। इसके चलते कभी-कभी गंदा पानी आता था, लेकिन अब साफ पानी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed