{"_id":"6931c4b4ec1b0ddef8047392","slug":"road-conditions-in-rural-areas-will-improve-with-17-million-balrampur-news-c-99-1-slko1019-138272-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 1.7 करोड़ से सुधरेगी ग्रामीण क्षेत्रों के सड़कों की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 1.7 करोड़ से सुधरेगी ग्रामीण क्षेत्रों के सड़कों की हालत
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के जर्जर संपर्क मार्गों की मरम्मत जल्द शुरू होगी। सड़क जर्जर होने से बरसात में स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
जोरावरपुर संपर्क मार्ग की मरम्मत पर 7.20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह भेदपुर संपर्क मार्ग पर 14.60 लाख, मोहम्मदपुर सदरगढ़ मार्ग पर 11.85 लाख, राजाजोत संपर्क मार्ग पर 27.55 लाख, विश्रामपुर मार्ग पर 20.95 लाख तथा साईपुरवा-दुखीरामपुरवा मार्ग की मरम्मत पर 24.85 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
ग्रामीण रामलाल, सुरेश, मनोज और शिवकुमार ने कहा कि सड़कों की बदहाली से वर्षों से परेशान थे। बरसात में सड़कें कीचड़ में तब्दील हो जाती थीं, जिससे विद्यालय, बाजार और अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था। उन्होंने कहा कि अब मरम्मत शुरू होने से आवागमन की दिक्कतें दूर होंगी और किसानों को भी राहत मिलेगी। सदर विधायक पल्टूराम ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर सभी मार्गों की मरम्मत को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि कार्य समय सीमा में गुणवत्तापरक तरीके से पूरे कराए जाएंगे। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।