फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Road collapsed near Kuanon river, fear of accident

Balrampur News: कुआनों नदी के पास धंसी सड़क, हादसे की आशंका

Sun, 22 Sep 2024 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Road collapsed near Kuanon river, fear of accident
बलरामपुर के गैड़ास बुजुर्ग मार्ग पर कुआनों नदी के पास धंसी सड़क।-संवाद
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। सादुल्लाहनगर-गैड़ास बुजुर्ग मुख्य मार्ग पर कुआनों नदी के पास सड़क धंस गई है, इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों ने निर्माण खंड के एक्सईएन से सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी समीर, सालिकराम, मोअज्जम अली, कासिम व खुर्शीद आदि ने एक्सईएन को भेजे गए पत्र में कहा है कि सादुल्लाहनगर-गैड़ास बुजुर्ग मार्ग पर कुआनों नदी के कुशमौरा घाट के पास सड़क धंस गई है। इससे छोटे-बड़े वाहनों के फंसने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों से जुड़ा है और लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। इन लोगों ने मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल एई भानू सिंह को सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed