फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Road and drain will be constructed with an investment of Rs 2.13 crore

Balrampur News: 2.13 करोड़ से सड़क व नाली का होगा निर्माण

Thu, 16 Apr 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 16 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Road and drain will be constructed with an investment of Rs 2.13 crore
बलरामपुर। जिले के विभिन्न नगर निकायों में सड़क व नाली निर्माण के कार्यों के लिए कुल 2.13 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। इससे नगर पंचायत तुलसीपुर, नगर पालिका परिषद बलरामपुर व उतरौला के लोगों को आवागमन और जलनिकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत तुलसीपुर क्षेत्र में लगभग 52.17 लाख रुपये की लागत से कई स्थानों पर इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण कराया जाएगा। इसके तहत नवाब अली के घर से रफीक के मकान तक 6.718 लाख रुपये, हरिओम गुप्ता के घर से कुआं होते हुए गोविंद शर्मा के घर तक 4.861 लाख रुपये से सड़क व नाली निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह मारूफ के घर से शुकुरुल्लाह के मकान तक 4.946 लाख रुपये, हनीफ के घर से लतीफ के घर होते हुए राजू शाह के घर तक 13.377 लाख रुपये और मस्जिद के बगल से अकबर अली के घर तक 4.672 लाख रुपये से कार्य होंगे। इसके अलावा खट्टू के घर से शकील के घर तक 4.605 लाख रुपये, महबूब के घर से असलम के मकान तक 4.508 लाख रुपये, संजय श्रीवास्तव के बगल से प्रेम मित्तल के घर के पीछे तक 4.481 लाख रुपये तथा वकील खान के घर से सिराजुद्दीन के घर तक 4.166 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद उतरौला में कुल 23.21 लाख रुपये की लागत से दो प्रमुख निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं। तहसील बाउंड्रीवाल से गयासु कुरैशी की दुकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण पर 11.259 लाख रुपये तथा केवड़िया पेड़ के पास जयमंगल गुप्ता के घर से हिदायत बाबा के मजार तक सीसी रोड व नाली निर्माण पर 11.954 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में सबसे अधिक 137.76 लाख रुपये की लागत से विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य कराए जाएंगे। वार्ड नई बस्ती में प्लेवे स्कूल से रामजी के मकान से अनोखी सोनकर और संदीप कश्यप के मकान होते हुए सोनू चौहान के मकान तक 23.099 लाख रुपये, खलवा दक्षिणी में बबलू के मकान से रमेश गौतम के मकान होते हुए संत रविदास मंदिर और राम विलास गौतम के मकान होते हुए राम सहाय के मकान तक 27.038 लाख रुपये से कार्य कराए जाएंगे। विशुनीपुर रिजर्व में मिठाईलाल के घर से अनवरी व संतोष के घर होते हुए हरी के घर तक 41.136 लाख रुपये, वार्ड नई बस्ती में शकूर के मकान से अजय सिंह पिंकू के मकान के शुरुआती किनारे तक 18.135 लाख रुपये तथा विशुनीपुर रिजर्व में मुरली के घर से लक्ष्मण कुमार व विष्णु के घर होते हुए श्मशान मोड़ तक 28.244 लाख रुपये के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसीपुर निवासी रामकुमार ने कहा कि अब सड़क और नाली बनने से जलभराव की समस्या खत्म होगी। उतरौला के आरिफ ने बताया कि इस निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, बलरामपुर की शबाना खातून ने कहा कि सड़क बनने से आने-जाने में आसानी होगी।

समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा काम

सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी होगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ज्योति राय, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed