फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rizwan's treatment is going on under the supervision of the medical college team.

Balrampur News: मेडिकल कॉलेज की टीम की निगरानी में चल रहा रिजवान का इलाज

Wed, 27 Nov 2024 08:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
Rizwan's treatment is going on under the supervision of the medical college team.
बलरामपुर। तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की हत्या के मामले में ललितपुर जेल में बंद पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर का इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उसे हृदय रोग विभाग में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज टीम की निगरानी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की चार जनवरी 2022 को हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने सपा के पूर्व सांसद रिजवान जहीर समेत छह को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने खुलासा किया था कि रिजवान जहीर की बेटी जेबा विधानसभा चुनाव में सपा का टिकट चाहती थी, लेकिन पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू इसमें रोड़ा बने थे।
विज्ञापन

इसी वजह से जेबा के पति रमीज ने फिरोज पप्पू की हत्या की साजिश रची थी। पूर्व चेयरमैन की हत्या के मामले में पुलिस ने रिजवान जहीर, जेबा व रमीज के साथ तीन अन्य को भी गिरफ्तार किया था। बाद में रिजवान को ललितपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। मामले की सुनवाई चल रही है। बीते सोमवार को उसके सीने में अचानक दर्द हुआ और वह बेहोश हो गया था। जिसके बाद ललितपुर जेल प्रशासन उसे झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती कर लिया था। अब उसकी हालत में कुछ सुधार है। जेल प्रशासन की देखरेख में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed