फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   river,rapti river

राप्ती नदी के कटान को रोकने का करें उपाय

Sat, 23 Jul 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
river,rapti river
फोटो-16-बलरामपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते सदर विधायक पल्टूराम व अन्य।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। राप्ती नदी की कटान रोकने का तत्काल उपाय करें। निरीक्षण के दौरान सदर विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के सरदारगढ़ गांव के पास बाढ़ खंड के अधिकारियों को कटान रोधी कार्य कराने का सुझाव दिया। कटान पीड़ितों को शासन स्तर से मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

सदर विधायक पल्टूराम ने एक्सईएन बाढ़ खंड जेके लाल के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र के सरदारगढ़ गांव का शनिवार को भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गांव के पास बाढ़ खंड द्वारा कराए गए कटानरोधी कार्यों का जायजा लिया। ग्रामीणों ने विधायक से बताया कि जिस स्थान पर कटानरोधी कार्य कराए गए हैं, वहां राप्ती नदी कटान नहीं कर रही है। बल्कि उससे कुछ दूर आगे नदी की कटान कहर बरपा रही है। गांव के कई किसानों की जमीनें राप्ती नदी की कटान ने निगल ली हैं।
विज्ञापन

सदर विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि समस्या का समाधान और पीड़ितों को मदद दिलाने के लिए सिंचाई मंत्री से वार्ता करेंगे। सदर विधायक को एक्सईएन ने कटानरोधी कार्यों की जानकारी दी। इस मंडल अध्यक्ष देहात अरविंद तिवारी, प्रधान वीरेंद्र मिश्र, राहुल मिश्र सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed