{"_id":"698627025f307b0684090c95","slug":"review-of-garden-plans-emphasis-on-dragon-fruit-and-mushroom-cultivation-balrampur-news-c-99-slko1029-142113-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: उद्यान योजनाओं की समीक्षा, ड्रैगन फ्रूट व मशरूम खेती पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: उद्यान योजनाओं की समीक्षा, ड्रैगन फ्रूट व मशरूम खेती पर जोर
Fri, 06 Feb 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को सीडीओ हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना, ड्रिप माइक्रो क्रॉप (पीडीएमसी) और बागवानी मिशन के लक्ष्यों की प्रगति पर चर्चा हुई।
सीडीओ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजनाओं की प्रगति जानी। योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही तकनीकी बाधाओं को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया। बैठक में ड्रैगन फ्रूट, मशरूम खेती और शहद उत्पादन जैसी नवीन तकनीकों को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई। कहा कि इन फसलों और गतिविधियों से कम क्षेत्र में अधिक उत्पादन और बेहतर आमदनी संभव है। इसके लिए इच्छुक किसानों को प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए विभागीय अधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करें और योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी आदि मौजूद रहे।