{"_id":"693c4223854dde04e006a15e","slug":"revenue-inspector-unable-to-respond-in-review-meeting-suspended-balrampur-news-c-99-1-slko1019-138787-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: समीक्षा बैठक में जवाब नहीं दे पाए राजस्व निरीक्षक, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: समीक्षा बैठक में जवाब नहीं दे पाए राजस्व निरीक्षक, निलंबित
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला मुख्यालय पर हुई विभागीय समीक्षा बैठक में तुलसीपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक रमेश चंद्र डीएम के प्रश्नों का जवाब नहीं दे सके। क्षेत्र में जनशिकायतों की बढ़ती संख्या और राजस्व कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिय। एसडीएम तुलसीपुर को जांच के आदेश दिए गए हैं।
विभागीय समीक्षा बैठक में डीएम ने तुलसीपुर क्षेत्र से संबंधित शिकायतों, राजस्व वादों की प्रगति, समाधान दिवस के मामलों और किसान समस्याओं पर राजस्व निरीक्षक रमेश चंद्र से जवाब मांगा था। राजस्व निरीक्षक न तो डीएम के प्रश्नों का जवाब दे पाए, और न क्षेत्र के निरीक्षण और निस्तारण की रिपोर्ट ही प्रस्तुत कर सके। एक मामले में पीड़ित द्वारा लगाए गए रिश्वत मांगने संबंधी आरोप का भी वह सही जवाब नहीं दे सके।
कार्याें के प्रति लापरवाही व जनशिकायतों के बढ़ते मामलों को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने मौके पर ही राजस्व निरीक्षक को निलंबित करते हुए एसडीएम तुलसीपुर को पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। एसडीएम राकेश कुमार जयंत ने बताया कि राजस्व कार्यों में लापरवाही और शिकायतों के निस्तारण में उदासीनता के कारण यह कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जल्द ही मामले की जांच की जाएगी।