फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Responsibility of treatment on staff nurse and LT

Balrampur News: स्टाफ नर्स और एलटी पर इलाज का जिम्मा

Sun, 09 Feb 2025 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
Responsibility of treatment on staff nurse and LT
बलरामपुर के पीएचसी मथुरा बाजार में मरीज देखते एलटी।-संवाद
ललिया (बलरामपुर)। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं सुधर रही हैं। अस्पताल से गायब रहना चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की आदत बन गई है। स्टाफ नर्स व एलटी के सहारे मरीजों का इलाज होता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरा बाजार में रविवार को दोपहर 12 बजे पड़ताल की गई तो कुछ ऐसा ही नजारा सामने आया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरा बाजार में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में दोपहर 12 बजे चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष मिश्र मौजूद नहीं मिले। स्टाफ नर्स जयप्रकाश यादव व एलटी नियाज अहमद मरीजों का उपचार करते दिखे। एलटी ने बताया कि अब तक 17 मरीजों का उपचार किया गया है। मरीज सर्वेश सिंह व पृथ्वीराज सिंह की मलेरिया जांच व गर्भवती सुमन की हीमोग्लोबिन की जांच की गई है।
विज्ञापन

एलटी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काफी दिनों से किसी भी फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं है। फार्मासिस्ट न होने से हम लोगों को ही सब काम देखना पड़ता है। यही नहीं अस्पताल में शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था नहीं है। अस्पताल में चार वर्ष पूर्व लगाया गया वाटर आरओ खराब पड़ा है। परिसर में हैंडपंप भी खराब है, ऐसे में मरीज व तीमारदारों को पानी नहीं मिल पाता है। मरीज बोतल का पानी खरीदने को विवश हैं। अस्पताल का बाउंड्रीवाॅल भी टूटी हुई है, जिससे अस्पताल परिसर में छुट्टा जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी शिवपुरा के अधीक्षक डॉ. प्रणव पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में चिकित्सक क्यों नहीं आए, इस बारे में जवाब मांगा जाएगा। फार्मासिस्ट की तैनाती के लिए सीएमओ को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed