फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Resolve to walk on the path shown by Ambedkar

आंबेडकर के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प

Tue, 07 Dec 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Resolve to walk on the path shown by Ambedkar
बलरामपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर ने दबे कुचले समाज को देश की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए आजाद भारत के संविधान की रचना की। आंबेडकर की तरफ से भारत के लिखे संविधान से गरीब व दबे कुचले लोगों को समाज में समुचित स्थान मिल रहा है। हम सभी को उनके बताएं गए मार्ग पर चलकर समाज के गरीब व दबे कुचले लोगों की मदद में आगे आना होगा।
विज्ञापन

यह बातें बहुजन समाज पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी राम सूरज चौधरी ने मंगलवार को शिक्षा क्षेत्र सदर डॉ. भीमराव आंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुलवरिया बाईपास में डॉ. भीमराव आंबेडकर के 65वें परिनिर्वाण दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष लालचंद कुरील ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। बसपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांशीराम पासवान, श्याम किशोर गौतम, हाजी अलाउदुदीन खां व हरीराम बौद्घ आदि ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज पार्टी के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed