फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Resolve to follow the ideals of Bapu and Shastri

गांधी व शास्त्री जी के जीवन आदर्शों पर चलने का लिया गया संकल्प

Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the ideals of Bapu and Shastri
बलरामपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में दोनों महापुरुषों के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

संगोष्ठी का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. नीरू टंडन, समन्वयक राजेश जायसवाल एवं रेखा ठाकुर ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्जवलन से किया।
विज्ञापन

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने बच्चों को महात्मा गांधी के आदर्श सत्य, अहिंसा, सर्वधर्म सम्भाव, श्रम व सेवाभाव के बारे में जानकारी दी। शिक्षक व बच्चों ने भी संगोष्ठी को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी व शास्त्री जी के आदर्शों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महात्मा गांधी व शास्त्री जी पर एक संदेशपरक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। संगोष्ठी के अंत में बच्चों के बीच एक क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्यूज प्रतियोगिता में लिली हाउस ने प्रथम एवं ट्यूलिप हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के निर्देशक ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अजय तोमर, सिद्घार्थ गुप्ता एवं अनुराधा सिंह सहित सभी शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed