{"_id":"6047a0248ebc3ee6487f06a7","slug":"reservation-objections-settlement-started-balrampur-news-lko5687219104","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण की आपत्तियों का निपटारा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण की आपत्तियों का निपटारा शुरू
विज्ञापन
बलरामपुर। पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर आई आपत्तियों का निपटारा मंगलवार से शुरू हो गया है। शासन स्तर से गठित जिला स्तरीय कमेटी सीटों के आरक्षण में आई सभी आपत्तियों का निपटारा कराने में जुट गई है। जिले में सभी सीटों पर कुल 675 आपत्तियां दाखिल की गई हैं। आपत्तियों का निपटारा कराकर 13 या 14 मार्च को अंतिम सूची जारी की जाएगी। निस्तारण प्रक्रिया पूरी कराकर 15 मार्च को सीटों के आरक्षण के संबंध में अंतिम सूचना शासन को भेेजी जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में सीटों के आरक्षण को लेकर आठ मार्च तक दावे व आपत्तियां प्राप्त की गई। डीएम की अध्यक्षता में सीटों के आरक्षण में प्राप्त होने वाली आपत्तियों का निपटारा सीडीओ रिया केजरीवाल की निगरानी में शुरू करा दिया गया है। दावे व आपत्तियों का निपटारा कराने के लिए शासन के निर्देश पर जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है।
डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने जिले के सभी नौ ब्लॉकों से ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचाय सदस्य के सीटों पर प्राप्त होने वाली 675 दावे व आपत्तियों का ब्यौरा डीएम को उपलब्ध करा दिया है। जिला पंचायत सदस्य सीटों पर जिले के सभी नौ ब्लॉकों से कुल 40 आपत्तियां दी गई हैं।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख पद पर पांच आपत्तियां प्रस्तुत की गई है। ब्लॉक प्रमुख पद पर श्रीदत्तगंज से तीन और तुलसीपुर व सदर ब्लॉक से एक-एक आपत्ति दाखिल की गई है। जिले के सभी नौ ब्लॉकों से क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीटों पर 15 आपत्तियां दाखिल हुई हैं।
जिले के सभी नौ ब्लाकों से ग्राम प्रधान पद पर कुल 616 आपत्तियां दाखिल हुई हैं। प्रधान पद पर हरैया सतघरवा ब्लॉक से 82, रेहरा बाजार ब्लॉक से 32, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक से 14, सदर ब्लॉक से 97, श्रीदत्तगंज ब्लॉक से 41, तुलसीपुर ब्लॉक से 73, गैसड़ी ब्लॉक से 99, पचपेड़वा ब्लॉक से 116 और तुलसीपुर ब्लॉक से 63 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। डीएम ने बताया कि दावे व आपत्तियों का निपटारा कराने के बाद 13 अथवा 14 मार्च को सभी सीटों पर होने वाले आरक्षण के संबंध में अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 15 मार्च को फाइनल सूची पंचायती राज निदेशालय को भेजी जाएगी।