फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Research project worth Rs 13.36 lakh approved

Balrampur News: 13.36 लाख की शोध परियोजना को मिली मंजूरी

Sat, 30 Aug 2025 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Research project worth Rs 13.36 lakh approved
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग को बड़ी उपलब्धि मिली है। महाविद्यालय के असिसटेंट प्रोफेसर डॉ. शिव महेंद्र सिंह के प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने 13.36 लाख रुपये की शोध परियोजना को मंजूरी प्रदान की है। इसमें सोहेलवा जंगल की वन संपदा के संरक्षण व प्रबंधन पर शोध किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. शिव महेंद्र सिंह ने बताया कि यह शोध कार्य असेसमेंट, कंजर्वेशन एंड सस्टेनेबल मैनेजमेंट ऑफ नान टिंबर फाॅरेस्ट प्रोडक्ट्स ऑफ सोहेलवा वाइल्डलाइफ सेंचुरी उत्तर प्रदेश विषय पर केंद्रित होगा। इस परियोजना में स्थानीय लोगों द्वारा सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग में इमारती लकड़ी को छोड़कर अन्य उत्पादों के उपयोग, संरक्षण एवं प्रबंधन का आकलन किया जाएगा। साथ ही स्थानीय लोगों की वन उत्पादों पर निर्भरता का वैज्ञानिक अध्ययन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

परियोजना के पूर्ण होने पर स्थानीय लोगों को लकड़ी के अलावा औषधीय पौधों, फल, फूल, गोंद व रेशा आदि के महत्व की जानकारी प्राप्त होगी, जिससे वन संरक्षण को प्रोत्साहन मिलेगा। इस परियोजना को मंजूरी मिलने पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय, विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन एवं सभी शिक्षकों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed