फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rescue teams are trying to save the trapped laborers.

Balrampur News: फंसे मजदूरों को बचाने में जुटा बचाव दल

Fri, 19 Sep 2025 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
Rescue teams are trying to save the trapped laborers.
बलरामपुर चीनी मिल में पूर्वाभ्यास के दौरान फंसे व्य​क्ति को निकालता बचाव दल।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। बलरामपुर चीनी मिल के केमिकल डिवीजन में शुक्रवार को रासायनिक रिसाव और आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। जैसे ही कंट्रोल रूम को सूचना मिली, बचाव दल तुरंत सक्रिय हो गया। अग्निशमन विभाग, पुलिस, एसएसबी और मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंची और फंसे मजदूरों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास शुरू किया।
विज्ञापन

पूर्वाभ्यास के दौरान 15 मजदूर और कुछ कर्मचारियों के फंसे होने की स्थिति दर्शायी गई। बचाव दल ने उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला और मेडिकल टीम ने प्राथमिक जांच के बाद संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। कंट्रोल रूम से पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही थी। तुलसीपुर तहसील परिसर में आग लगने और सीएचसी में मेडिकल इमरजेंसी का पूर्वाभ्यास किया गया।
विज्ञापन

उतरौला के मो. यूसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज में भूकंप और आग से सुरक्षा के मॉकड्रिल के दौरान स्कूली बच्चों को सुरक्षित स्थान पर इकट्ठा किया गया और उन्हें आपातकालीन स्थिति में क्या करना है और क्या नहीं करना है, इसका प्रशिक्षण दिया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान डीएम पवन अग्रवाल, एडीएम ज्योति राय, एएसपी विशाल पाण्डेय, एसडीएम सदर हेमंत गुप्ता, एसडीएम तुलसीपुर राकेश जयंत, एसडीएम उतरौला अभय, जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह, तहसीलदार विश्व दीपक त्रिपाठी, चीनी मिल यूनिट हेड व सुरक्षा अधिकारी संजीव मिश्रा, अग्निशमन अधिकारी अंकित कुमार, एसीएमओ डॉ. एके चौधरी, डॉ. श्याम, आरपीएफ निरीक्षक, स्वयंसेवक आपदा मित्र, एनसीसी कैडेट्स, एसएसबी अधिकारी एवं जवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed