फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Report of action taken on absent 100 teachers called

Balrampur News: गैरहाजिर 100 शिक्षकों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब

Mon, 27 Mar 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 27 Mar 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Report of action taken on absent 100 teachers called
बलरामपुर। दिसंबर 2022 से मार्च 2023 तक परिषदीय स्कूलों में तैनात करीब 100 शिक्षकों के प्रेरणा पोर्टल पर अनुपस्थित रहने के मामले की जांच शुरू हो गई है। स्कूली शिक्षा के महानिदेशक विजय किरण आनंद ने बीएसए से इस संबंध में सात दिवस के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार ने 19 पैरामीटर निर्धारित किए हैं। सभी विद्यालयों को इन पैरामीटर से संतृप्त करना हरहाल में सुनिश्चित किया जाए। जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाते हुए 100 विद्यालयों का प्रतिदिन निरीक्षण कराया जाए। स्कूल चलो अभियान एवं पुस्तक वितरण की तैयारियां अभी से शुरू कर दी जाए। मिशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों का सौंदर्यीकरण कराया जाए। बैठक में बीएसए कल्पना देवी सहित सभी बीडीओ एवं खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed