फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Repairs will be carried out on 48 rural roads, making travel easier

Balrampur News: 48 ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत, सुगम होगा आवागमन

Mon, 09 Feb 2026 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Repairs will be carried out on 48 rural roads, making travel easier
बलरामपुर में ​स्थित जर्जर सड़क, जिसका होगा निर्माण ।-संवाद
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर सड़कों की मरम्मत को मंजूरी मिल गई है। 48 संपर्क मार्गों के निर्माण पर 6.59 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लंबे समय से जर्जर इन सड़कों के सुधरने से गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से बेहतर होगा और लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र के सेवतन डेरा से अगया बुजुर्ग-सहदेईया संपर्क मार्ग की मरम्मत पर 20 लाख रुपये खर्च हाेंगे। रेडवलिया खास संपर्क मार्ग के निर्माण पर 5 लाख रुपये, विचउपुर-चमरूपुर-पिपरारामचंदर-जैतिहवा मार्ग से परसपुर संपर्क मार्ग की मरम्मत पर 6.30 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

चहटवा से कलिंजर ग्रांट संपर्क मार्ग पर 10 लाख रुपये, गौरा तुलसीपुर मार्ग से सोनैची संपर्क मार्ग पर 8.10 लाख रुपये, नत्थूडिहवा खजुरी सोनपुर डीहवा संपर्क मार्ग पर 25 लाख रुपये, गौरा तिरकौलिया से न्योरी तक संपर्क मार्ग की मरम्म्त पर 17.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह बलुआ बलुई से मिर्जापुर तक 30 लाख रुपये, कटवरिया मार्ग की मरम्मत पर 12.50 लाख रुपये, बेलहागौरा मार्ग से दाएं ठठिया होते हुए बिरतिहवा तक संपर्क मार्ग केनिर्माण पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंकरपुर मार्ग के निर्माण पर 8 लाख रुपये, पीलीभीत रिसालपुर मार्ग पर 6 लाख रुपये, पीलीभीत ग्राम से शेखरपुर प्राथमिक पाठशाला तक 12 लाख रुपये, मैसहवा मार्ग से अचानकपुर संपर्क मार्ग पर 9.30 लाख रुपये, रेहरवा संपर्क मार्ग पर 18.80 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा धरमनगर से लक्षमनपुर संपर्क मार्ग पर 12.90 लाख रुपये, हृदयनगर संपर्क मार्ग पर 25 लाख रुपये, देवरिया रानीजोत मार्ग से गणेशपुर ज्वालापुरवा होते हुए कोंडरी संपर्क मार्ग की मरम्मत पर 7.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
मन्नीजोत से टिकुइया संपर्क मार्ग पर 31.30 लाख रुपये, पंडरिया संपर्क मार्ग पर 12.50 लाख रुपये, कल्लाभट्टा सरदारगढ़ मार्ग से मोहम्मदपुर विजय संपर्क मार्ग पर 23.80 लाख रुपये, बहराइच मार्ग से हसुआडोल संपर्क मार्ग पर 18.80 लाख रुपये, दल्लीपुर संपर्क मार्ग पर 16 लाख रुपये, बच्चा-बच्ची संपर्क मार्ग पर 10 लाख रुपये, हरिहरगंज ललिया से पाननकुईया संपर्क मार्ग पर 15 लाख रुपये, रानीजोत संपर्क मार्ग से सरदारगढ़-नोहरपुरवा-बगरा-गठहा-गग्गरवा होते हुए कल्याणपुर तक संपर्क मार्ग की मरम्मत पर 13.80 लाख रुपये व्यय होंगे।
बनगवां (बनकटवा) संपर्क मार्ग पर 3.50 लाख रुपये, निरीक्षण भवन बलरामपुर के आंतरिक संपर्क मार्ग पर 2.50 लाख रुपये, राजेंद्र नगर से डोमिन डीह संपर्क मार्ग पर 18.80 लाख रुपये, महुली से महुई इब्राहिम संपर्क मार्ग पर 18.80 लाख रुपये, मैदा संपर्क मार्ग पर 8.80 लाख रुपये, गायडीह संपर्क मार्ग पर 5 लाख रुपये, अहिरनडीह मार्ग पर 6 लाख रुपये, किठूरा संपर्क मार्ग पर 20 लाख रुपये, कपौवा से सुआंव नाला मार्ग पर 10 लाख रुपये, फूलपुर खेख्कसिडीह मार्ग के निर्माण पर 10 लाख रुपये खर्च होंगे।
पुनैरा कानूनगो संपर्क मार्ग पर 8.80 लाख रुपये, हन्नहिया संपर्क मार्ग पर 5 लाख रुपये, गोंडा-उतरौला मार्ग के किमी 35 से कुशहवा संपर्क मार्ग तक मरम्मत पर 20 लाख रुपये खर्च होंगे। महेशभारी भैसहवा किमी 9 से नरायनपुर संपर्क मार्ग पर 7.50 लाख रुपये, गोंडा उतरौला से दनांक डीहवा संपर्क मार्ग पर 20 लाख रुपये, टिकुइया डीह संपर्क मार्ग की 3.30 लाख रुपये से मरम्मत होगी।
मसिहाबाद संपर्क मार्ग से नवाबकोठी डीह संपर्क मार्ग की मरम्मत पर 14.40 लाख रुपये खर्च होंगे। बडहरा किटौरा संपर्क मार्ग पर 18.80 लाख रुपये, कपौवा कायम जोत लखमा मार्ग पर 20 लाख रुपये, खरदौरी से भायभीट संपर्क मार्ग पर 11.30 लाख रुपये, हरिहरगंज ललिया मार्ग से पाठक पुरवा होते हुए सेमरहना तक सड़क के निर्माण पर 18.80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

जल्द शुरू कराया जाएगा कार्य
सभी स्वीकृत सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। विभाग की प्राथमिकता जर्जर मार्गों को पहले दुरुस्त करना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुचारु हो सके और लोगों को राहत मिल सके। चरणबद्ध तरीके से सभी सड़कों का कार्य पूरा कराया जाएगा।
- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed