{"_id":"676eef6ef7635d9dbe0cc6d6","slug":"repair-work-of-water-tank-started-water-supply-is-being-done-from-another-tank-balrampur-news-c-99-1-brp1003-118899-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पानी टंकी की मरम्मत का कार्य शुरू, दूसरी टंकी से हो रही जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पानी टंकी की मरम्मत का कार्य शुरू, दूसरी टंकी से हो रही जलापूर्ति
Fri, 27 Dec 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के मोहल्ला गदुरहवा स्थित जलकल परिसर में बनी पानी की टंकी की सफाई व मरम्मत का कार्य बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। इसकी मरम्मत होने से नगरवासियों को कोई असुविधा नहीं होगी। जलकल परिसर में ही बनी दूसरी टंकी से जलापूर्ति जारी रहेगी।
यह जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि जलकर परिसर में 15 लाख व 12 लाख लीटर की क्षमता वाली दो पानी की टंकियां बनी हैँ। इन टंकियां से नगर के लोगों को स्वच्छ एवं निर्मल पेय जलापूर्ति कराई जाती है। 15 लाख लीटर वाली टंकी काफी पुरानी होने के कारण अंदर का प्लास्टर टूट गया था और कई जगहों से लीकेज होने के कारण पानी टंकी से गिर रहा था। दो-चार दिन में कार्य पूरा होने के बाद दोनों टंकियों से जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।