{"_id":"69a1d6c4262e517e450be718","slug":"remembering-the-sacrifice-of-revolutionary-chandraremembering-the-sacrifice-of-revolutionary-chandrashekhar-azadshekhar-azad-balrampur-news-c-99-1-slko1018-143606-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को किया याद
विज्ञापन
बलरामपुर। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर रविवार को नगर के आजाद पार्क में श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का भाव देखने को मिला। क्रांतिकारी विचारधारा मोर्चा की तरफ से नगर के आजाद पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के अदम्य साहस और त्याग को याद करते हुए नमन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू तथा क्रांतिकारी मोर्चा के संयोजक डॉ. राकेश चंद्रा ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया। इसके बाद मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर अमर शहीद को नमन किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान समय में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्रप्रेम को आत्मसात करना बेहद आवश्यक है। उनके आदर्शों पर चलकर ही देशहित में सार्थक योगदान संभव है। डॉ. राकेश चंद्रा ने कहा कि 27 फरवरी 1931 को अल्फ्रेड पार्क में चंद्रशेखर आजाद को घेर लिया गया था। उन्होंने वीरता से अंग्रेज सिपाहियों का मुकाबला किया और अंत में स्वयं को गोली मारकर मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, कमलेश त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, सतीश श्रीवास्तव, अर्जुन यादव, डॉ. अफजाल अहमद खान, शिवम, जय प्रकाश, संजीव श्रीवास्तव, संजय कश्यप व लक्ष्मण जायसवाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।