{"_id":"697a44c47d2cb570ce0106b2","slug":"relief-health-care-and-maternity-center-sealed-fir-against-the-operator-balrampur-news-c-99-1-brp1008-141491-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: राहत हेल्थ केयर व मैटरनिटी सेंटर सील, संचालक पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: राहत हेल्थ केयर व मैटरनिटी सेंटर सील, संचालक पर एफआईआर
विज्ञापन
बलरामपुर। महराजगंज तराई में इलाज के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले राहत हेल्थ केयर व मैटरनिटी सेंटर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। 22 जनवरी को यहां टीम को जांच के दौरान न तो डॉक्टर मिला था न स्टाफ। अस्पताल का संचालन करने वाली महिला के पास कोई डिग्री तक नहीं थी। और भी गंभीर खामियां मिलने पर टीम ने सेंटर को सील करते हुए संचालन के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज कराई है।
बिना डिग्री के राहत हेल्थ केयर व मैटरनिटी सेंटर संचालक गोंडा जनपद के ग्राम बासगांव निवासी रानी मिश्रा के खिलाफ 23 जनवरी को एफआईआर दर्ज कराई गई है। 17 बिंदुओं की जांच में कमियां मिलने पर राहत हेल्थ केयर व मैटरनिटी सेंटर सील कर दिया गया है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश प्रताप सिंह ने 22 जनवरी को दोपहर 1:30 बजे महराजगंज तराई में संचालित राहत हेल्थ केयर व मैटरनिटी सेंटर निरीक्षण किया था। इस दौरान अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था नहीं मिली थी। दो फायर स्ट्रिंग्यूशर सिलेंडर लगे थे, जो एक्सपायर्ड थे। सेंटर गोंडा जनपद के ग्राम बासगांव निवासी रानी मिश्रा के नाम से पंजीकृत है, लेकिन रानी मिश्रा के पास योग्यता से संबंधित कोई प्रमाणपत्र नहीं था।
विज्ञापन
पर्सन इंचार्ज डॉ. सूर्यकांत मिश्र निरीक्षण के दौरान उपस्थित नहीं मिले। ओटी टेक्नीशियन विनय कुमार व एएनएम वंदना पाठक अनुपस्थित पाई गईं। सेंटर में पांच बेड पाए गए। यहां डिलीवरी टेबल की जगह एक तख्त पर डिलिवरी कराई जाती थी। फार्मासिस्ट रसीद अहमद सेंटर में मौजूद मिले, लेकिन मेडिकल स्टोर से संबंधित लाइसेंस नहीं दिखा सके। रसीद बुक व रजिस्टर भी नहीं प्रस्तुत किया गया। ओपीडी व इंडोर रजिस्टर भी नहीं मिला। ओपीडी स्लिप उपलब्ध कराई गई। मौके पर कुछ मरीज मौजूद मिले। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी बताया कि निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई और राहत हेल्थ केयर व मैटरनिटी सेंटर सील कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज करके जांच की जा रही है।