{"_id":"6a6b95133ebb32bfda082614","slug":"relief-from-rain-after-intense-heat-balrampur-news-c-99-1-slko1029-152455-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तेज धूप के बाद बारिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तेज धूप के बाद बारिश से मिली राहत
Thu, 30 Jul 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के महदेइया बाजार में हो रही बारिश के बीच आवागमन कते लोग ।
श्रीदत्तगंज। दिनभर तेज धूप और उमस से बेहाल लोगों को बृहस्पतिवार की शाम मौसम बदलने के साथ बड़ी राहत मिली। करीब चार बजे महदेइया बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई और मौसम अच्छा हो गया।
बारिश शुरू होते ही बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया। राहगीरों और दुकानदारों ने दुकानों व छज्जों के नीचे खड़े होकर बारिश रुकने का इंतजार किया। कुछ देर की बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और बाजार में फिर सामान्य गतिविधियां शुरू हो गईं। बारिश से किसानों में भी खुशी का माहौल है।
किसान शोभाराम, राजिंदर, जनकराम, मल्हू और संचित ने बताया कि धान सहित खरीफ की अन्य फसलों के लिए यह बारिश लाभकारी साबित होगी। इससे खेतों में पर्याप्त नमी बनेगी, फसलों की बढ़वार तेज होगी और सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा। किसानों का कहना है कि समय पर हुई इस बारिश से इस बार बेहतर उत्पादन की उम्मीद और मजबूत हुई है।