फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rehearsal of fire prevention in school, hospital and mill

Balrampur News: स्कूल, अस्पताल व मिल में हुआ आग से बचाव का पूर्वाभ्यास

Fri, 28 Apr 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 28 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rehearsal of fire prevention in school, hospital and mill
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में आग से बचाव की जानकारी देते अग्निशमन विभाग के अधिकारी
बलरामपुर। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं अग्निशमन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को केंद्रीय विद्यालय, मेमोरियल हॉस्पिटल बलरामपुर व बलरामपुर चीनी मिल के केमिकल डिवीजन में आग से बचाव का पूर्वाभ्यास किया गया। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह व जिला अग्निशमन अधिकारी सत्येन्द्र सिंह की अगुवाई में अग्निशमन विभाग की टीम ने सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय में अग्नि सुरक्षा की मॉकड्रिल की। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आग के प्रकार, आग लगने के कारण, आग पर नियंत्रण पाने के उपायों, भूकंप से बचाव व आकाशीय बिजली से बचाव आदि के बारे में बताया। इसके बाद पत्तियों व झाड़ियों के ढेर में आग लगाकर उसे बुझाने की मॉकड्रिल की। आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने तत्काल आग पर काबू पाया। मेमोरियल हास्पिटल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके श्रीवास्तव की देखरेख में पूर्वाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

बलरामपुर चीनी मिल के केमिकल डिवीजन में आग में फंसे हुए व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में शिफ्ट करने का पूर्वाभ्यास किया गया। एसीएमओ डॉ. अतुल कुमार सिंघल, केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज अस्थाना, बलरामपुर चीनी मिल के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल, चीनी मिल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी चेतराम सिंह बघेल, फायर सर्विस से आरक्षी अखिलेश प्रताप सिंह, आपदा मित्र अमित तिवारी, सुदर्शन, नागराज, परितोष तिवारी, कुलदीप कुमार, छैयलू प्रसाद यादव व राम आशीष यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed