{"_id":"6ae777a15777b898d10f3833","slug":"registration-of-4307-units-for-the-establishment-of-business-and-industrial-enterprises-balrampur-news-c-99-1-brp1003-157263-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: व्यापार उद्योग स्थापना के लिए 4307 इकाइयों का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: व्यापार उद्योग स्थापना के लिए 4307 इकाइयों का पंजीकरण
Sun, 01 Nov 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए उद्योग विभाग ने पहल की है। गांवों में छोटे-बड़े उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाए गए अभियान के तहत 4307 इकाइयों का पंजीकरण कराया गया है। इस पहल से जिले में उद्यमिता को बढ़ावा मिलने के साथ ही युवाओं और बेरोजगारों के लिए स्वरोजगार के रास्ते खुलने की उम्मीद है।
उद्योग स्थापना के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में संभावनाओं को देखते हुए उद्योग विभाग की ओर से स्थानीय स्तर पर अभियान चलाया गया। इसके तहत लोगों को अपना कारोबार शुरू करने, उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने और छोटे उद्योगों के माध्यम से आमदनी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान इच्छुक लोगों को उद्योग स्थापना की प्रक्रिया और पंजीकरण के महत्व की जानकारी भी दी गई।
उद्योग विभाग के अनुसार जिले में एक अप्रैल से 30 अक्तूबर तक उद्योग स्थापना के लिए कुल 4307 इकाइयों का उद्यम पंजीकरण किया गया है। इसमें औद्योगिक क्षेत्र की 817, सेवा क्षेत्र की 1716 और व्यापार क्षेत्र की 1774 इकाइयां शामिल हैं। पंजीकृत इकाइयों में कृषि आधारित उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, कुटीर उद्योग व हस्तशिल्प सहित अन्य उद्योग की स्थापना होने की संभावना है। जिले में पंजीकृत उद्यमियों के उद्योग शुरू होने से लोगों को अपने ही क्षेत्र में काम मिल सकेगा और रोजगार के लिए दूसरे शहरों की ओर पलायन भी कम हो सकता है।
विज्ञापन
उपायुक्त उद्योग रवि कुमार शर्मा ने बताया कि जनपद में व्यापार व उद्योग के लिए सकारात्मक और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। व्यापारियों और उद्यमियों के साथ नियमित संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।