फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Recruitment process for Panchayat Assistant posts begins

Balrampur News: पंचायत सहायक के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

Thu, 17 Sep 2026 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 17 Sep 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Recruitment process for Panchayat Assistant posts begins
बलरामपुर। जिले की 28 ग्राम पंचायतों में रिक्त पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। इसके लिए 28 सितंबर तक आवेदन होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 27 से 31 अक्तूबर के बीच नियुक्ति पत्र जारी किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


डीपीआरओ एके सचान के मुताबिक विभिन्न विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के पद त्यागपत्र, मृत्यु, निष्कासन और पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण रिक्त हुए हैं। इन पदों पर शासन के निर्धारित नियमों के अनुसार चयन किया जाएगा। आवेदन व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से संबंधित ग्राम पंचायत, विकासखंड कार्यालय अथवा जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


17 से 28 सितंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद 29 सितंबर से नौ अक्तूबर तक प्राप्त आवेदनों को संबंधित ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराया जाएगा। 10 से 16 अक्तूबर तक ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति मेरिट सूची तैयार करेगी। इसके बाद 17 से 26 अक्तूबर तक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति अभिलेखों का परीक्षण कर चयन की संस्तुति करेगी। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 से 31 अक्तूबर तक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ग्राम पंचायतों में होगी भर्ती
बलरामपुर ब्लॉक की दुल्हापुर बल्लीपुर और लुचुईया, उतरौला की लालगंज, बरायल, बदलपुर चौखड़िया, मधुपुर और टेढ़वाऐमा, पचपेड़वा की लक्ष्मीनगर व बड़गो तथा रेहराबाजार की नेवादा ग्राम पंचायत में भर्ती होगी। श्रीदत्तगंज ब्लॉक की मनियरिया, निरंजनपुर और विश्रामपुर, गैसड़ी की रमनगरा, बेनीनगर, गुलरिहा अहिरौली, हरनहवासुस्ता और कोईलखार तथा हरैयासतघरवा ब्लॉक की धर्मपुर, सुगानगर लहेरी, हरैयासतघरवा, भटपुरवा, शंकरपुर, भरहापारा और सिंहपुर ग्राम पंचायत शामिल हैं। तुलसीपुर ब्लॉक की नेवाजपुर, सिगाही और बालापुर ग्राम पंचायत में भी पंचायत सहायक के रिक्त पद पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed